फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cash stolen in sony showroom

चादर की ओट में सोनी शोरूम से उड़ाए कीमती मोबाइल - कैश

Sun, 18 Dec 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
cash stolen in sony showroom
शोरूम में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
कांठ रोड पर शहर के पॉश  एरिया में शनिवार सुबह चोरों ने बेहद चौंकाने वाले अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हल्के कोहरे और ठंड के बीच चोरों ने सोनी शोरूम का शटर उखाड़ लिया। उन्होंने चादर की आड़ लेकर अपने एक साथी को शोरूम के अंदर घुसा दिया।
विज्ञापन


उसने शोरूम से नकदी और महंगे मोबाइलों क ो एक बैग में भर लिया। तब तक बाकी चोर सड़क पर खड़े होकर चौकीदारी करते रहे। इसके बाद चोरों ने दोबारा चादर फैलाई और अपने साथी को शोरूम से बाहर निकल लिया। एक चोर पुलिस की वर्दी पहने हुआ था।
विज्ञापन


ग्यारह बजे कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। चोरों की सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी अंकित मिगलानी का कांठ रोड पर प्रीतम स्कूल के सामने सोनी शोरूम है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शोरूम बंद कर सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे एक युवक शोरूम के सामने पहुंचा। उसके बाद एक एक कर सात और युवक आ गए। वह आपस में बातचीत करने लगे। इसके बाद एक युवक सड़क पर खड़ा रहा और बाकी युवक शोरूम के शटर के पास पहुंच गए और उन्होंने अपने बैग से एक चादर निकाली। जिससे उन्होंने शटर को कवर कर लिया।

इन्होंने अपने एक साथी को शटर उखाड़कर अंदर घुसा दिया। बाद में खाली बैग भी शोरूम के अंदर कर दिया। बाहर वाले चोर सड़क किनारे जाकर खड़े हो गए और चारों तरफ से नजर बनाए रखे। चोर ने करीब 11 हजार की नकदी समेत 8 लाख रुपये के महंगे मोबाइल बैग में भर लिए।

करीब 45 मिनट तक चोर शोरूम में मौजूद रहे। इसके बाद चोरों ने फिर से चादर फैलाई और अपने साथी को शो रूम से बाहर निकाल लिया। शोरूम से आगे खड़ी एक कार में बैठकर चोर फरार हो गए। सुबह करीब 11 बजे कर्मचारी शोरूम पर पहुुंचे तो शटर उखड़ा देख उनके होश उड़ गए।


कर्मचारियों की सूचना पर मालिक अंकित मिगलानी पहुंच गए। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। जिसमें चोरों की सभी गतिविधियां कैद हो गईं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed