फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cash shortage in rural bank branches, people worried

Moradabad News: ग्रामीण इलाकों की बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cash shortage in rural bank branches, people worried
मुरादाबाद। ग्रामीण इलाकों की कुछ बैंक शाखाओं में ग्राहकों को मांग के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा है। एटीएम में भी कैश नहीं है और कुछ स्थानों पर लोगों की कतार देखी जा सकती है। पीएनबी समेत कुछ बैंकों में यह परेशानी सामने आ रही है। मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिलों के ग्रामीण इलाकों से लगातार लोगों की परेशानी सामने आ रही है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के मुताबिक जिले में 400 करोड़ की करेंसी चेस्ट की क्षमता है। जबकि वर्तमान करेंसी चेस्ट में चार से पांच करोड़ रुपये हैं। ऐसे में ग्रामीण शाखाओं में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद में पीएनबी की कुल 52 शाखाएं हैं। शहरी शाखाओं को छोड़कर गांवों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यूपी ग्रामीण बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी इस बात को नकार रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राहकों के साथ लेन देन में कैश की कोई कमी नहीं है। वहीं जब उनसे करेंसी चेस्ट के बारे में जानकारी मांगी तो कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। बैंक के जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ही बैंकों को कम कैश मिल रहा है। आरबीआई की तरफ से कैश देने में हाथ क्यों खींचा जा रहा है, इसके बारे में किसी कोई कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के आरएम अनिल कुमार का कहना है कि पूरे उत्तर प्रदेश में इस तरह की परेशानी है। शहरी इलाकों में कैश का फ्लो हो रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं से लेकर एटीएम तक कैश की कमी है। भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर रजनीश यादव का कहना है कि शाखाओं में कैश की कोई कमी नहीं है। यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर केके अग्रवाल ने भी लेन देन में किसी तरह की परेशानी होने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed