फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cash and jewelery stolen from house

Moradabad News: फाइनेंस कंपनी कर्मचारी के घर से नकदी और जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from house
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारी योगेंद्र कुमार चौहान के घर से चोरों ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिजन बाहर गए थे। देर रात वापस आए तो घटना की जानकारी हो पाई।
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार चौहान के परिवार में पत्नी प्रियंका चौहान और एक बेटी है। योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में काम करने वाले निपुल चौधरी की मां की तबीयत खराब चल रही है। बृहस्पतिवार शाम योगेंद्र पत्नी और बेटी को साथ लेकर निपुल की मां को देखने गए थे। करीब 45 मिनट बाद वापस आए तो मेन गेट के ऊपर की जाली टूटी मिली। ताला खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखी 80 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article