{"_id":"65a9ab2e8d15817fb005cb64","slug":"case-registered-for-theft-in-artificial-jewelery-shop-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-326619-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान में चोरी में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान में चोरी में केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के टाउन हॉल स्थित आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले पांच नामजद और 15 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी अशोक मदान ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया कि 28 साल से वह आंबेडकर मार्केट टाउन हॉल में आर्टिफिशयल ज्वैलरी और अन्य सामान की दुकान चला रहे हैं। उनका आरोप है कि दीनदयाल नगर निवासी शशि अरोड़ा से दुकान किराये पर ली थी। शशि अरोड़ा जबरन दुकान खाली कराना चाहती थी। 15 जनवरी की रात करीब 11 बजे शशि अरोड़ा, कार्तिक अरोड़ा, उसका भाई विनायक अरोड़ा, रामगंगा विहार निवासी संजू शर्मा और उसकी पत्नी अनु शर्मा और 15 अज्ञात लोग दुकान में घुस गए और दुकान में रखा करीब 30 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। दुकान में रखे एक लाख रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी आरोपी चोरी करने का आरोप है। कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच में और भी जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।