{"_id":"667f4f2c44e5ec57ec0d49c9","slug":"case-registered-for-raping-and-blackmailing-a-girl-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-429029-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
कुंदरकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायतीपत्र सौंपा था। बताया था कि उसके एक बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटा दिल्ली और दूसरा गांव में ही घर के पास मेडिकल स्टोर चलाता है। महिला का आरोप है कि करीब छह साल से गांव का ही एक युवक उसकी बेटी से संबंध बना रहा है, जबकि आरोपी युवक की दो साल पहले शादी भी हो चुकी है। महिला ने बताया कि पहले समाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।
आरोप है कि 12 जून को रात 8:30 बजे आरोपी तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और बोला कि या तो मेरी साथ चल, नहीं तो गोली मार दूंगा। आरोपी से उसकी बेटी को घर से खींचकर ले जाने लगा। इस बीच युवती का भाई भी आ गया। युवती के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पीटा, जिससे युवती का भाई घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को युवती के भाई और चाचा को अपने साथ थाने ले गई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उसके ही बेटा, बेटी समेत चार लोगों पर ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।