फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against three for fighting over matter

Moradabad News: मामूली बात पर मारपीट में तीन पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three for fighting over matter
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीन लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का कारण गाली गलौज का विवाद बताया जा रहा है।
वारसी नगर के रहने वाले रहमान ने तहरीर दी है कि 14 मार्च की शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर खड़ा था। इसी समय मोहल्ले के रहने वाला परवेज उसे गाली देने लगा। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। आरोपी परवेज ने अपने भाई गुड्डू और साथी अमान के साथ मिलकर रहमान को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से रहमान पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर मां, भाई और आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस बारे में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद।
कटघर पुलिस ने सीतापुरी डबल फाटक निवासी छोटू को किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के निर्देश पर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कटघर तेजवीर सिंह के अनुसार दस सराय चौकी क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी 12 जनवरी को घर से सामान लेने के लिए निकली थी। देर होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। रिश्तेदारों और करीबियों के यहां ढूढने के बाद पिता ने छह फरवरी को सीतापुरी डबल फाटक निवासी छोटू, उसके भाई सोनू और साथी सोनू पुत्र जयप्रकाश के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस टीम किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। रविवार को महिला एसआई लीना कुशवाहा की टीम ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed