फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against the person carrying the bag of jewelry, following the DIG's order.

Moradabad News: डीआईजी के आदेश पर लिखी आभूषण की थैली ले जाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 03 Sep 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 03 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the person carrying the bag of jewelry, following the DIG's order.
कुंदरकी। डीआईजी के आदेश पर आखिरकार कुंदरकी पुलिस को छह तोला सोने के आभूषण की थैली उठाकर ले जाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। 19 दिनों तक पुलिस पीड़ित परिवार को टहलाती रही।
विज्ञापन




कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी तबस्सुम ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि बीती 14 अगस्त 2026 को करीब बारह बजे वह अपनी भांजी निमरा नूर को लेकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा कुंदरकी में छह तोला सोना को बंधक रखकर गोल्ड लोन लेने को गई थी क्योंकि निमरा के कैंसर पीड़ित पिता का इलाज होना था। रास्ते में वह और उसकी भांजी के पीछे से कुछ असामाजिक तत्व पीछे पड़ गए थे और सोने का परीक्षण करने वाले व्यक्ति के नहीं होने के कारण बैंक में सोना बंधक नहीं रख सकी थीं। बैंक से लौटते हुए उसकी भांजी निमरा के हाथ में घबराहट से लगभग सात लाख रुपये की कीमत के आभूषण वाली थैलिया हाथ से अचानक गिर गई। कुछ ही आगे बढ़ने पर निमरा को एहसास हुआ तो उसके हाथ में थैलिया नहीं है जिसके बाद तुरंत बाद ही दोनों मौसी भांजी ने थैलिया को खोजने का प्रयास किया तो सड़क किनारे थैलिया पड़ी थी जिसमें बटुआ नहीं था। बैंक जाकर सीसीटीवी कैमरे से खोजबीन की एक युवक थैलिया उठाकर ले जा रहा था। तबस्सुम को संदेह है कि थैलिया उठाकर ले जाने वाला असामाजिक तत्वों का साथी है। पीड़िता ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और छह तोला सोना बरामद करने की गुहार लगाई है। स्थानीय पुलिस को उसी दिन से तहरीर दी जा चुकी है जबकि एसपी ग्रामीण को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। डीआईजी के आदेश पर अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन




हरियाना के जैन मंदिर में तीन लाख की चोरी की जांच शुरू

कुंदरकी। क्षेत्र के ग्राम हरियानाा स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तीन लाख से अधिक की चोरी की घटना सामने आई है लेकिन पुलिस के चोरी की घटना के चौथे दिन भी हाथ खाली हैं। जानकारी के मुताबिक जैन मंदिर से चांदी के छोटे छत्र, पांच सिक्के, एक झारी, छोटे कलश, एक छोटी गुल्लक समेत कीमती सामान समेट के ले गए हैं। समाजसेवी दिनेश जैन की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात है कि तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के चांसलर सुरेश जैन के पुश्तैनी घर के सामने हरियाना में श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्थित है। जब भी टीएमयू चांसलर अपने परिवार के साथ पैतृक गांव हरियाणा में आते हैं तो वह जैन मंदिर में आयोजित प्रमुख धार्मिक कार्यक्रमों में जरूर शामिल होते हैं। जैन मंदिर में चोरी की घटना से जैन अनुयायी सकते में है। वहीं पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादाैन ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed