फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against Rampur Deputy Sports Officer and his family

रामपुर के उप क्रीड़ा अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Rampur Deputy Sports Officer and his family
मुरादाबाद। रामपुर के उप क्रीडा अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें मारपीट, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देना, बंधक बनाना समेत कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। अधिकारी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी दीपा रानी ने अपने पति विवेक कुमार, सास तारा देवी, जेठ राजेंद्र प्रजापति, जेठानी कविता उर्फ प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2012 में सिविल लाइंस के शांति नगर निवासी विवेक कुमार के साथ हुई थी। विवेक पेशेवर पहलवान है और रामपुर में उप क्रीडा अधिकारी के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आरोप लगाया कि शादी के कुछ बाद से ही पति, सास, जेठ और जेठानी ने ताने मारने शुरू कर दिए। ससुरालियों ने मानसिक और शारीरिक रूप ये प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पति ने 31 मई को कहा कि लॉकडाउन की वजह से हमारा कारोबार प्रभावित हुआ है इसलिए मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की गई। इसके अलावा भी महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed