{"_id":"65f37e517da17545a1032fa4","slug":"case-registered-against-father-and-sons-for-beating-neighbor-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-363440-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पड़ोसी को पीटने में बाप-बेटों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पड़ोसी को पीटने में बाप-बेटों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी सजल अग्रवाल ने पड़ोसी और उसके दो बेटों पर केस दर्ज कराया है। जिसमें सजल ने बताया कि पड़ोसी उनके घर के सामने पानी डाल देते हैं। इसका विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता करते हैं। मंगलवार रात करीब दस बजे वह अपने पिता के साथ घर पर बैठा था।
आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी अनिल वर्मा अपने दो बेटों शिवा वर्मा एवं मनू वर्मा के साथ घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा। सजल और उसके पिता संजय अग्रवाल घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें सजल के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल वर्मा और उसके दो बेटों के खिलाफ केस किया गया है।