{"_id":"6193fbca47b84818aa65781f","slug":"case-registered-against-exporter-and-driver-under-rape-and-pocso-act-accused-arrested-again-city-news-mbd4096702167","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यातक और चालक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी फिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्यातक और चालक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी फिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। फजीहत के बाद आखिरकार पुलिस ने निर्यातक और उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भाजपा महानगर महामंत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी चालक और उसका मालिक बच्चियों को रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर उन्हें नशा देकर दुष्कर्म करता था। पुलिस ने आरोपी चालक को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
मझोला के मिलन विहार निवासी एवं भाजपा में महानगर महामंत्री हेमा खत्री की ओर से कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। इसमें हेमा खत्री ने बताया कि 13 नवंबर की शाम सात बजे वे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ एक कार्यक्रम से घर लौट रहीं थीं। रेलवे स्टेशन के पास उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति अपनी लग्जरी गाड़ी में तीन बच्चियों को बैठा रहा था। भाजपा नेत्री का दावा है कि शक होने पर उन्होंने गाड़ी रुकवाने की कोशिश की तो वह व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। इस पर उन्होंने गाड़ी समेत आरोपी चालक को रोक लिया था और पुलिस बुला ली थी। गाड़ी से तीन नाबालिग लड़कियां और एक नाबालिग लड़का उतरा।
तीनों बच्चियों ने पूछताछ में बताया कि चालक उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर घर ले जाता है और वहां हमें अश्लील वीडियो दिखाता है। इसके बाद हमें नशा देकर हमारे साथ सोता है। बच्चियों ने अपने साथ गलत काम किए जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस आरोपी कार चालक को कोतवाली ले गई थी। भाजपा नेत्री ने आरोपी कार चालक और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। वहां आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम लोक बहादुर बताया था। वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है और कटघर क्षेत्र में रहने वाले निर्यातक का चालक है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक और उसके मालिक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार शाम आरोपी चालक को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक और उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी। उसका भी नाम केस में शामिल किया जाएगा।
अनिल यादव, एएसपी
एक दिन पहले किया गया था मामूली धाराओं में केस
बच्चियों के साथ हुई घटना पर पुलिस ने पर्दा डालने की कोशिश की थी। आरोपी चालक पर मामूली धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, तब एसएसपी बबलू कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ एक और केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।