{"_id":"6643fae15c196382d80f5814","slug":"case-registered-against-dehradun-family-for-dowry-harassment-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-400729-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में देहरादून के परिवार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में देहरादून के परिवार पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के बुद्धि विहार निवासी डॉ. शिवानी सिंह ने अपने पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 15 जनवरी 2023 को उसकी शादी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र के निगम रोड स्थित मधु विहार निवासी गजेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ही पीड़िता को उसके पति गजेंद्र कुमार, उसकी मां करतारी देवी, भाई सुधीर, राजीव और बहन नरेश, मंजू, बहनोई सुनील और महावीर ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। सास के कहने पर पति कमरे में बंद कर पीटता और अक्सर उसे मायके में छोड़कर चला जाता था। जिससे परेशान होकर पीड़िता के पिता की भी मृत्यु हो गई है, लेकिन गजेंद्र की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई।
आरोपी पति को चार और छह मई को तीस हजार रुपये खाते में भेजे गए। इसके बाद भी आरोपी पति ने पीड़िता को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। ससुराल जाकर पीड़िता को यह भी जानकारी हुई कि गजेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पहली पत्नी को बिना तलाक दिए ही घर से निकाल दिया है। आरोपी ने पीड़िता को धोखे में रखकर शादी की है। अब पूरा परिवार पीड़िता को घर से निकालने और आत्महत्या करने को मजबूर कर रहा है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।