{"_id":"5cc3324cbdec225f55285509","slug":"case-register-again-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान पर आचार संहिता उल्लंघन का 14वां मुकदमा दर्ज, इस बार डीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान पर आचार संहिता उल्लंघन का 14वां मुकदमा दर्ज, इस बार डीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
Sat, 27 Apr 2019 11:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : एएनआई
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के सैफनी में आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल हुए सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां, बसपा नेता राधेश्याम राही समेत तीन लोगों के खिलाफ डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन भी माना है।
विज्ञापन
गुरुवार को सैफनी कस्बे में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभा यात्रा निकाली गई थी जिसमें मुख्य अतिथि के तौर सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां को बुलाया गया था। आरोप है कि शोभायात्रा में शामिल होने के बाद आजम खां ने अपने संबोधन में जिलाधिकारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। साथ ही बसपा नेता राधेश्याम राही पर भी संबोधन के दौरान आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया गया। इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन भी माना गया।
विज्ञापन
Case registered against SP leader Azam Khan for "violating Model Code of Conduct at a rally in Shahabad, Rampur". Saloni Agarwal, CO (Milak, Rampur) says, "Comments made by Azam Khan on 25 April were found to be in violation of MCC & a case was registered against him & 2 others." pic.twitter.com/RS9EvOJ3bn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 27, 2019
मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सैफनी चौकी इंचार्ज रमेश वैसला ने इस मामले में शाहबाद थाने में तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर मोहम्मद आजम खां, राधेश्याम राही और जेपी सिंह के खिलाफ धारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125, आईपीसी की धारा 341, 505 (2), 171 (ज), सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शाहबाद प्रभारी अता मोहम्मद ने बताया कि उपरोक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
आजम खां पर अब तक 14 मुकदमे
जिले में लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे अधिक मुकदमे सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां के खिलाफ हुए हैं। आजम खां के खिलाफ अब तक 14 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।