{"_id":"61e71db56116930f987b92ec","slug":"case-on-former-head-and-his-partner-for-making-indecent-remarks-on-cm-and-bjp-leaders-city-news-mbd416413643","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने में पूर्व प्रधान और उसके साथी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने में पूर्व प्रधान और उसके साथी पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व प्रधान और उसके साथी के खिलाफ मूंढापांडे थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद ये कार्रवाई की है।
पिछले कई दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दो व्यक्ति विधानसभा चुनाव में वोट दिलाने के नाम पर सौदेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। वह सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं पर भी अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए पुलिस के पास पहुंच गई। एसएसपी बबलू कुमार ने वीडियो की जांच कराई। जिसमें सामने आया कि सोशल मीडिया पर सीएम और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी पूर्व प्रधान मुर्तजा और उसका साथी वसीम है। दोनों मूंढापांडे थानाक्षेत्र के खबड़िया भूड़ गांव निवासी हैं। इसके बाद मूंढापांडे थाने में मंगलवार को एसआई राशिद अख्तर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ये बात भी सामने आई है कि पूर्व प्रधान मुर्तजा और उसके साथी के खिलाफ आठ दिसंबर को भी मूंढापांडे थाने में केस दर्ज किया गया था। दोनों पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप है। इस मामले में भी आरोपी फरार चल रहे हैं। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद आरोपियों की पहचान पूर्व प्रधान मुर्तजा और वसीम के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम जुटी है।