फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case on five in gang rape of a teenager in the State Observation Home

राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोर से सामूहिक दुष्कर्म में पांच सह अपचारियों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case on five in gang rape of a teenager in the State Observation Home
मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह( किशोर) में बंद एक किशोर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप में पांच सह अपचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा निवासी सोलह वर्षीय किशोर दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइंस के आदर्श कालोनी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद है। उसने सिविल लाइंस थाने में अपने पांच सह अपचारियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया कि 27 जून की रात करीब ढाई बजे पांचों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने किसी कर्मचारी व अपने परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मुलाकात करने पहुंचे परिजनों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत संप्रेक्षण गृह अफसरों की, मगर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उलटा किशोर को ही शांत रहने के कहा गया था। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पीड़ित, आरोपी और अन्य अपचारी व कर्मचारियों और प्रभारी के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
चार दिन में तीन बार हुई किशोर से दरिंदगी
पीड़ित किशोर ने अपनी तहरीर में जिक्र किया है चार दिन में उसके साथ तीन बार दरिंदगी की गई थी। सबसे पहले 23 जून की रात तीन बजे आरोपियों ने किशोर से दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की और शांत रहने को कहा, पीड़ित ने इस मामले की शिकायत किसी से नहीं की तो आरोपियों ने 24 जून की रात भी उसके साथ गलत काम किया था। 27 जून की रात फिर से आरोपियों ने किशोर को खींच किया और उसके साथ सभी पांचों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। दरिंदगी की इंतहा होने पर पीड़ित ने इस मामले की शिकायत जेल अफसर और कर्मचारियों से की थी, मगर आरोपियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया।
कोर्ट के आदेश पर हुआ पीड़ित मेडिकल
पीड़ित और उसके परिवार का दावा है कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक अधीक्षक संप्रेक्षण गृह से की थी, मगर आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद अमरोहा कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मेडिकल कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर किशोर का मेडिकल किया गया है।

एक किशोर हो गया बालिग, भेजा गया जिला कारागार
किशोर के साथ दुष्कर्म करने में शामिल रहा एक आरोपी किशोर बालिग हो गया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उसे जिला कारागार में भेजा गया है। उसके भी बयान दर्ज किया जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed