फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of rape of a nurse in ABM hospital, Gangster action against four including the accused doctor

Moradabad News: एबीएम हॉस्पिटल में नर्स से दुष्कर्म का मामला, आरोपी डॉक्टर सहित चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 03 Apr 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 03 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case of rape of a nurse in ABM hospital, Gangster action against four including the accused doctor
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने डीएम से अनुमति मिलने के बाद नगर के एबीएम हॉस्पिटल में अनुसूचित जाति की नर्स के साथ दुष्कर्म कांड में मुख्य आरोपी डॉक्टर सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा काम किया है।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ करवाई गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए डीएम को स्वीकृति के लिए फाइल भेजी गई थी। जिसके स्वीकृति बुधवार को मिल गई है। डीएम के आदेश और स्वीकृति पर मुख्य आरोपी डॉ शाहनवाज सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा काम किया गया है। 17 अगस्त 2024 को नगर में काशीपुर रोड पर स्थित एबीएम हॉस्पिटल में काम करने बाली अनुसूचित जाति की नर्स के साथ दुष्कर्म किया गया था। उस समय पुलिस ने नर्स के पिता निवासी थाना डिलारी के गांव की तहरीर पर मुख्य आरोपी डॉक्टर शाहनवाज, वार्ड बॉय जुनैद, दूसरी नर्स मेहनाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि डॉक्टर के भाई फैजान के खिलाफ अस्पताल में लगे सीसीटीवी की डिवाइस के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा कायम हुआ था। बाद में पुलिस ने फैजान सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। कई संगठनों ने डॉक्टर को फांसी देने की मांग की थी। एसएसपी ने उस समय आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होने की जानकारी दी थी। लेकिन फाइल की स्वीकृति मिलने में पुलिस को करीब सात माह का समय लगा। पुलिस ने चारों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा की ओर से दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि एक मुकदमा होने पर भी आरोपियों पर गैंगस्टर लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed