{"_id":"666796f51164cc2734065874","slug":"case-of-gang-rape-against-youtuber-abdullah-pathan-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-417724-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: यू ट्यूबर अब्दुल्ला पठान समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: यू ट्यूबर अब्दुल्ला पठान समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
एसएसपी के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने चर्चित यू ट्यूबर अब्दुल्ला पठान और उसके भाई समेत तीन लोगों पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि नौकरी देने के बहाने बुलाकर उसके साथ यू ट्यूबर ने उसके दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है।
युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुंदरकी निवासी यू ट्यूबर अब्दुल्ला पठान से मुलाकात हुआ था। इस दौरान उसे अपने देसी दवाखाने में बीस हजार रुपये मासिक की नौकरी देने का बहाने जुलाई 2021 में कुंदरकी बुला लिया। चार माह तक कुंदरकी नगर के मोहल्ला लाइनपार में किराये कमरा लेकर रखा था। बाद में यह यह कहकर घर भेज दिया कि फिर उसे बुला लेंगे। युवती का आरोप है कि जनवरी 2023 में आरोपी गोरखपुर से बुलाकर लाया और कुंदरकी में ही एक मकान में रखा। वहां आरोपी ने उसे नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। होश में आने पर उसने यू ट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं तो शादी का झांसा देकर शांत करा दिया।
युवती का आरोप कि अश्लील फोटो और वीडियो की वजह से वह ब्लैकमेल करता रहा है। वह गर्भवती भी हो गई। सितंबर 2023 में आरोपी ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। आरोप है कि छह जून 2024 को यू टयूबर का भाई अब्दुल मलिक और अपने एक अज्ञात साथी को लेकर उसके कमरे पर गलत इरादे से पहुंचा। तमंचे के बल पर दोनों ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर यू टयूबर ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला पठान ने युवती को बताया अपनी पत्नी
यू ट्यूबर अब्दुल्ला पठान का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला उसकी पत्नी है। 12 जुलाई 2021 को दोनों का निकाह हुआ था, जिसकी रसीद भी उनके पास है। पति-पत्नी के विवाद का यह मामला परिवार न्यायालय मुरादाबाद में भी चल रहा है। उनकी पत्नी के द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उनकी पत्नी ने अपनी नाजायज मांगे मनवाने और दबाव बनाने के लिए यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।