फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of extortion and assault on Thakurdwara block pramukh's husband

Moradabad News: ठाकुरद्वारा ब्लॉक प्रमुख के पति पर रंगदारी और मारपीट का मुकदमा

Thu, 17 Jul 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Case of extortion and assault on Thakurdwara block pramukh's husband
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। हाईवे पर मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में बुधवार को पुलिस ने ब्लाॅक प्रमुख के पति डाॅ.वीर सिंह सैनी और उनके ड्राइवर बीडीसी मेंबर व एक अज्ञात के खिलाफ प्राॅपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, इस मामले में भाजपा नेता ने भी अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उनका आरोप है कि उधार के 17 लाख रुपये मांगने पर प्राॅपर्टी डीलर ने उनके साथ मारपीट की। तहरीर के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
विज्ञापन




पुलिस ने नगर के मोहल्ला ताली निवासी प्रॉपर्टी डीलर पीयूष कुमार चौहान की तहरीर पर भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख के पति और सैनी सभा के जिलाध्यक्ष डॉ.वीर सिंह सैनी, उनके ड्राइवर बीडीसी मेंबर राजीव कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में पीयूष कुमार चौहान ने आरोप लगाया है कि वह मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे तिकोनिया पर सलीम मिस्त्री की दुकान पर अपनी गाड़ी में काम करा रहा था। तभी तीनों आरोपी उसके पास आए और उससे तीन लाख की मांग करने लगे। मना करने पर उन्होंने उसे लोहे की राॅड से बुरी तरह मारा पीटा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि वीर सिंह सैनी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


वीर सिंह सैनी की ओर से भी एक वीडियो वायरल किया गया है। जिसमें पीयूष कुमार चौहान उनके साथ राॅड से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। सीओ रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने पीयूष के साथ मारपीट का वीडियो दिखा था, जिसमें वीर सिंह सैनी उसके साथ मारपीट कर रहे थे लेकिन वीर सिंह सैनी के साथ मारपीट करने की वीडियो उन्हें नहीं मिला है। यदि वीर सिंह सैनी के साथ मारपीट का कोई वीडियो है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed