फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed under Gangster Act against four including former block pramukh

Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed under Gangster Act against four including former block pramukh
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड के चारों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत तीन आरोपी जेल में बंद हैं, जबकि गिरोह का सरगना विकास शर्मा उर्फ गुग्गू कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। अब पुलिस फिर से उसकी तलाश में जुट गई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साईं गार्डन कॉलोनी निवासी सीए श्वेताभ तिवारी की 15 फरवरी 2023 की रात करीब नौ बजे मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 31 मार्च 2023 को पुलिस ने पाकबड़ा के गिदौड़ा निवासी शूटर केशव सरन शर्मा और कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी मास्टरमाइंड विकास शर्मा उर्फ गुग्गू को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।
विज्ञापन

इस मामले में मझोला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। जिसमें गिरोह के सरगना विकास शर्मा उर्फ गुग्गू, मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक दीनदयाल नगर निवासी ललित कौशिक, केशव सरन शर्मा और भोजपुर के हुमायूंपुर निवासी खुशवंत उर्फ भीम को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया है कि विकास शर्मा उर्फ गुग्गू गिरोह बनाकर हत्याएं कराकर अवैध रूप से धन अर्जित करता है। बाकी आरोपी गिरोह के सदस्य हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि विकास शर्मा पर एक, केशव पर आठ, ललित कौशिक पर 14 और खुशवंत उर्फ भीम पर सात मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed