फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed for preparing fake goods in the name of Maya Hookah Company

माया हुक्का कंपनी के नाम पर नकली माल तैयार करने के आरोप में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Jan 2021 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Case filed for preparing fake goods in the name of Maya Hookah Company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
माया हुक्का कंपनी के लीगल एडवाइजर ने गुरुवार को कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी के नाम पर मुरादाबाद में फ्लेवर तंबाकू बनाकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के गीता कालोनी निवासी जुगल किशोर आहुजा ने गुरुवार को मोहम्मद शारिक के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें वादी ने बताया कि वह जेएमआईपी कंपनी के डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि मैनपुरी के देवी रोड स्थित माया स्मोकिंग आर्थिकल्स कंपनी गोपाल ट्रेडर्स माया हुक्का के नाम से हुक्का बनाती है। जुगल किशोर का दावा है कि वह इस कंपनी ने लीगल एडवाइजर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने तहरीर में बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि भट्टी स्ट्रीट स्थित एसएच हैंडीक्राफ्ट में मोहम्मद शारिक नाम का व्यक्ति माया हुक्का नाम से फ्लेवर तंबाकू बनाकर बेचता है। जुगल किशोर ग्राहक बनकर एसएच हैंडीक्राफ्ट पहुंचे और वहां माया हुक्का के पांच पीस वाले दस पैकेट खरीदे। आरोप है कि बिल मांगने पर एक कंपनी का एक फ र्जी बिल भी दिया गया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed