फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against wife and her lover after 14 months for murder of Tata Magic driver

Moradabad News: टाटा मैजिक चालक की हत्या में 14 माह बाद पत्नी और उसके प्रेमी पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Case filed against wife and her lover after 14 months for murder of Tata Magic driver
मुरादाबाद। मझोला थाने में टाटा मैजिक चालक धर्म सिंह की हत्या के 14 माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। चालक के भाई ने आरोप लगाया है कि धर्मसिंह की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मझोला के एकता विहार में किराये के मकान में की थी। पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के हिरनखेड़ी निवासी प्रेम सिंह ने डीआईजी से शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसका छोटे भाई धर्म सिंह की शादी बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी ममता के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ममता अपने पति धर्मसिंह को साथ लेकर मुरादाबाद के मझोला के एकता काॅलोनी में रहने लगी थी।
विज्ञापन

ममता और धर्मसिंह की एक बेटी और एक बेटा है। धर्मसिंह टाटा मैजिक चलाता था। प्रेम सिंह का आरोप है कि धर्म सिंह के मकान पर अमरोहा के रजबपुर निवासी सतेंद्र का आना जाना था। इस दौरान ममता और सतेंद्र के बीच संबंध हो गए थे। इसकी भनक लगने पर धर्मसिंह ने विरोध किया था। प्रेम सिंह का दावा है कि उसके भाई ने उसे फोन पर इसकी जानकारी दी थी। 8 दिसंबर 2022 को ममता ने प्रेमी के साथ मिलकर धर्मसिंह की गला दबाकर हत्या करवा दी थी। इसके बाद शव लेकर हिरनखेड़ी पहुंच गई थी। ममता ने बताया था कि धर्मवीर की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उसे घर लेकर आ रही थी कि रास्ते में धर्मसिंह की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शक होने पर मंडी धनौरा थाने की पुलिस को सूचना दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल मझोला क्षेत्र में होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मझोला थाने पहुंचे तो यहां भी पुलिस ने टकरा दिया गया। डीआईजी मुनिराज जी के आदेश पर केस ममता और सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed