फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against VK Jewelers for fraud and embezzlement

Moradabad News: वीके ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी और गबन में मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against VK Jewelers for fraud and embezzlement
मुरादाबाद। शहर कोतवाली में वीके ज्वैलर्स के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन में केस केस दर्ज किया गया है। ज्वैलर्स पर आरोप है कि उन्होंने 23 कैरेट शुद्ध सोने के स्थान पर पॉलिश वाली चूड़ियां थमा दी। पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ज्वैलर्स ने अभद्रता की और धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नागफनी क्षेत्र के किसरौल निवासी वीना शर्मा पत्नी सुशील शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी 17 ग्राम सोने की चूड़ियां कोतवाली क्षेत्र स्थित वीके ज्वैलर्स को पिछले साल दस दिसंबर को दी थीं। इसके बदले में दस ग्राम सोने की चार चूड़ियां और 15 हजार नकद दिए थे। पीड़िता महिला का कहना है कि उसने वीके ज्वैलर्स पर विश्वास करके रसीद भी नहीं ली थी। घर जाने पर पता चला कि चूड़ियां 23 कैरेट सोने के स्थान पर बंदेल चूड़ियां दे दी हैं।
विज्ञापन

इसमें 23 कैरेट सोने के स्थान पर केवल सोने का पॉलिश होता है। महिला ने वीके ज्वैलर्स पर जाकर इस मामले की शिकायत की। आरोप है कि ज्वैलर्स ने पुरानी चूड़ियां वापस करने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि महिला के साथ अभद्रता की और उसे दुकान से भगा दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की लेकिन पुलिस ने वीके ज्वैलर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तब महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी हेमराज मीना ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिला झूठे आरोप लगा रही है। इस महिला ने पहले भी कोतवाली में शिकायत की थी। तब महिला के आरोप झूठे पाए गए थे। हमने कोई धोखाधड़ी नहीं की है।

-वीके ज्वैलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed