फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against husband and eight others for dowry harassment

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित आठ पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and eight others for dowry harassment
मुरादाबाद। महिला की शिकायत पर मझोला पुलिस ने पति सहित ससुराल के आठ सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोप लगाया कि बहनोई ने उसके साथ छेड़खानी की थी। शिकायत करने पर पति ने उसकी बेल्टों से पिटाई की। सदमे में महिला के पिता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने दर्ज केस में बताया कि उसकी शादी कांठ थाना क्षेत्र के युवक से 14 फरवरी 2013 को हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। इस बीच ससुरालियों ने उससे दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर शराबी पति उसे आए दिन कमरे में बंद कर बेल्टों से पीटने लगा। इस बीच अकेले देखकर बहनोई ने उसके साथ कई बार छेड़खानी और अश्लील हरकत की। इस मामले में उसने अपने घरवालों से शिकायत की। सदमे के कारण उसके पिता की 19 अप्रैल 2019 को मौत हो गई। इसके बाद 11 जुलाई 2022 को पति, सास, ननद और बहनोई ने उसके साथ मारपीट की। बच्चों का गला दबाकर मारने का प्रयास की गई। मामला पुलिस तक पहुंचने पर रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया। 24 अगस्त 2025 को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। अगले दिन मायके वालों के साथ ससुराल गई तो पति और सास ने घर में घुसने से रोक दिया। उसे आशंका थी कि पति उसके नाबालिग बेटी के साथ कुछ गलत काम कर सकता है। इस मामले में शिकायत करने पर पुलिस ने काउंसिलिंग भी कराई। फिर भी ससुराली रखने के लिए तैयार नहीं हुए। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर मझोला पुलिस ने बहनोई पर छेड़खानी और पति सहित अन्य ससुरालियों दहेज उत्पीड़न और धमकी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed