फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against former block chief Lalit Kaushik for molestation and SCST act

Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ छेड़खानी और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former block chief Lalit Kaushik for molestation and SCST act
मुरादाबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता ललित कौशिक के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। बीमा कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र मेें रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह बीमा कंपनी में काम करती है। उसका कहना है कि सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक से 2022 में उसकी मुलाकात हुई थी। उसने ललित कौशिक की दो पॉलिसी की थीं। 24 मार्च 2023 को वह पॉलिसी की किस्त लेने ललित कौशिक के दफ्तर गई थी। पीड़ित का आरोप है कि ललित कौशिक उसे कमरे में ले गया और कहने लगा कि मेरी शादी नहीं हुई होती तो मैं तुमसे ही शादी कर लेता। इसके बाद युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसका दुपट्टा खींच दिया। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। इसके बाद जातिसूचक शब्द कहकर उसे अपमानित किया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि तेरे खाते में पांच हजार रुपये डाल दिए हैं। साथ ही कहा कि शिकायत की तो जान से मार दूंगा। पीड़ित काफी डर गई थी। जिस कारण उसने कहीं शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

अब ललित कौशिक के जेल जाने की जानकारी मिली तो वह प्रार्थनापत्र देने की हिम्मत जुटा पाई है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि युवती की तहरीर पर छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed