{"_id":"684de2d17c444da93d052006","slug":"case-filed-against-eight-people-on-courts-order-for-assault-and-molestation-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-666833-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों पर मारपीट और छेड़खानी में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों पर मारपीट और छेड़खानी में केस
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोर्ट के आदेश पर कटघर थाने पर आठ लोगों पर मारपीट और छेड़खानी में केस दर्ज किया गया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट की मदद से दर्ज कराए केस में बताया कि शानिब उसकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि 3 फरवरी की शाम करीब छह बजे उसकी बेटी गली से गुजर रही थी।
इसी दौरान आरोपी शानिब ने अपने बहनोई मूंढापांडे के करनपुर निवासी यूनुस के साथ मिलकर उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता घर पहुंची और उसने आपबीती सुनाई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी, उसका बहनोई यूनुस, पत्नी नसरीन औरर चार-पांच अज्ञात लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर दी। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश से आरोपी शानिब, उसके बहनोई यूनुस, पत्नी नसरीन और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो