फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against AAP leaders protesting against the arrest of Delhi CM

Moradabad News: दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने वाले आप नेताओं पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against AAP leaders protesting against the arrest of Delhi CM
मुरादाबाद। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने वाले आप नेताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। केस में सात नामजद और चार अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू है। बावजूद इसके शुक्रवार दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित आंबेडकर पार्क में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। जनपद में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू है। इसलिए किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना गैरकानूनी है।
विज्ञापन

इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने डीएम के आदेश की अवहेलना करते हुए प्रदर्शन किया। इस मामले में दरोगा अरुण कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जाबिर हुसैन, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रीता पाल, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा जावेद आलम, इमरान, मोहम्मद रिहान, मास्टर बदलू और चार अज्ञात के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed