{"_id":"68e6d24fd5e41c89020d50e3","slug":"case-filed-after-six-months-in-case-of-contractors-death-due-to-assault-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-747221-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठेकेदार की मारपीट में मौत पर छह माह बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठेकेदार की मारपीट में मौत पर छह माह बाद केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में नाली में कूड़ा डालने को लेकर हुई मारपीट में ठेकेदार मो. यूसुफ (41) की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने छह माह बाद दर्ज किए गए इस केस में गैर इरादतन की धारा लगाई है। जिसमें दो सगे भाइयों समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। काजीपुरा निवासी मेहसर जहां ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसके पति मो. यूसुफ (41) ठेकेदार थे जो मकानों का निर्माण कराते थे। उनके घर के पास रिजवान का मकान है। दो अप्रैल 2025 की सुबह वह घर के बाहर सफाई कर रही थी। आरोप है कि इससे रिजवान की पत्नी अफरोज जहां भड़क गईं और अभद्रता करने लगीं।
मेहसर जहां ने इसका विरोध किया तो रिजवान, उसका बेटा जुबैर, भाई गुलफाम, गुलफाम की पत्नी सन्नो और गुलफाम का बेटा अनस आ गए। उन्होंने मेहसर जहां के साथ मारपीट की। इसी बीच मो. यूसुफ वहां पहुंच गए थे। आरोप है उन्होंने मो. यूसुफ और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी के हमले से मो. यूसुफ बेहोश हो गए थे।
परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी लेकिन तब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने छह माह बाद गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।