{"_id":"5e5825668ebc3ec54e0bd243","slug":"case-city-news-mbd341480272","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के बाद रिसेप्शन में खलल डालने वाले 60 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह के बाद रिसेप्शन में खलल डालने वाले 60 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती ने सिविल लाइंस थाने में एक संगठन के पांच नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इन लोगाें पर शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन में व्यवधान डालने का आरोप है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे फोन कॉल कर धमकियां दे रहे हैं। फेसबुक और व्हाट्सएप पर उसके बारे में तरह तरह के मैसेज कर बदनाम किया जा रहा है।
बिजनौर के स्योहारा निवासी युवती ने सिविल लाइंस थाने में गौरव भटनागर, अंकित शर्मा, संत रामदास, नवनीत गुप्ता, और प्रांशु जोशी को नामजद कर 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि उसने बिजनौर के स्योहारा निवासी जुनैद चौधरी से 17 दिसंबर 2013 को प्रेम विवाह किया था। 19 दिसंबर 2013 को उसने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। युवती ने बताया कि तब पारिवारिक कारणों से उसकी विदाई नहीं हुई थी। विदाई कार्यक्रम 14 फरवरी 2020 को रामगंगा विहार स्थित रेस्टोरेंट में होना तय हुआ था। आरोपियों को इसकी जानकारी हो गई थी। उन्होंने इसका विरोध किया। युवती ने बताया कि कार्यक्रम करने पर आरोपियों ने उसे व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि व्हाट्सएप व फेसबुक पर उसके बारे में बदनाम करने वाले मैसेज किए गए। आरोपी रेस्टोरेंट के बाहर पहुंच गए थे और हंगामा किया था। बाद में पुलिस हंगामा करने वालों को पकड़ कर थाने ले गई और इनके खिलाफ केवल शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई। युवती ने एसएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। युवती ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में पांच नामजद और 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर नवल मारवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।