फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case against five in-laws including husband for dowry harassment

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच ससुराल वालों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Case against five in-laws including husband for dowry harassment
कुंदरकी। दहेज उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत पांच ससुराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम खिताबपुर उर्फ खनूपुरा की मूल निवासी चंचल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बाबादीप सिंह नगर कॉलोनी निवासी देशराज के साथ हुई थी। चंचल का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल में पति देशराज, सास विरजावती, ननद रीना, देवर विवेक और उसकी पत्नी लक्ष्मी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। साथ ही गाली गलौच, मारपीट की जाती और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। दहेज के रूप में पांच लाख की नकदी और कार की मांग करते है। करीब तीन माह पहले ससुराल वालों ने मारपीट की थी और जेवर उतार कर धक्के मारकर घर से निकाल दिया है। तब से वह अपने मायके में ही रहने को मजबूर है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि मुकदमे की जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed