{"_id":"66c694f5df1b41686a053b59","slug":"carpenter-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-pickup-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-105434-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर नाजिर (42) की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।
कस्बा उमरी कलां चौराहा निवासी नाजिर कारपेंटर था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह बाइक से बेटे समीर के साथ उमरी चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहा था। जब वह पेट्रोल पंप से मुरादाबाद-नूरपुर मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसका बेटा समीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप को पकड़ लिया। सूचना पर डेहरा चौकी पुलिस भी पहुंच गए।
परिवार वाले घायल नाजिर को सीएचसी लेकर आए, यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार वाले शव को डेहरा चौकी लेकर पहुंच गए। इधर नाजिर की मौत से उसकी पत्नी शहाना सहित सभी परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल समीर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।