फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Carpenter going to in-laws' house dies in road accident, wife and daughter injured

ससुराल जा रहे कारपेंटर की सड़क हादसे से मौत, पत्नी और बेटी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Carpenter going to in-laws' house dies in road accident, wife and daughter injured
दुर्घटना के बाद मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : THAKURDWARA
बीमार ससुर की खबर लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार की कारपेंटर की कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद कंटेनर भी मार्ग पर पटल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। आरोपी कंटेनर चालक फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार सुबह सात बजे गांव कौरवाकू के पास मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर हुआ। बताया गया कि धारकनगला निवासी मुख्तियार हुसैन सैफी (44) अपनी पत्नी आसमीन व पुत्री सना के साथ अपने बीमार ससुर अब्दुल रशीद की खैरियत लेने के लिए बाइक से गांव लक्ष्मीपुर कट्टई थाना कटघर जा रहे थे। जब इनकी बाइक गांव कौरवाकू के पास मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर पहुंची, तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रहे कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में मुख्तियार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी आसमीन व पुत्री सना घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे दानिश, इंतकाब आलम व जुनैद बेटी सना व सुमबुल का रो-रो कर बुरा हाल है। देर शाम तक आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मृतक के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। कंटेनर और क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस थाने ले आई। आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना स्थल पर हेलमेट नहीं मिला। इसलिए मुख्तियार हेलमेट पहने हुए थे या नहीं इस बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed