फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car riders steal Bolero, photos captured in CCTV cameras

अस्पताल के बाहर खड़ी बोलेरो कार चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Car riders steal Bolero, photos captured in CCTV cameras
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात कार सवार चोर निजी अस्पताल के बाहर पहुंचे और यहां खड़ी एक किसान की बोलेरो कार चोरी कर फरार हो गए। चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई हैं। हालांकि कोहरा होने के कारण चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के हनुमान मूर्ति तिराहा सरस्वती विहार देहरी गांव निवासी संजय राघव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात उनके भाई विनय राघव अपने बेटे को लेकर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जीवन ज्योति अस्पताल में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बोलेरो गाड़ी अस्पताल के बाहर ही सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। इसके बाद वह बेटे को दिखाने अस्पताल में चले गए। कुछ देर के बाद अस्पताल से बाहर आए तो कार चोरी हो चुकी थी। विनय ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिससे पता चला कि शुक्रवार रात 12 बजकर आठ मिनट पर एक कार बोलेरो के पास आकर रुकी थी। इस कार से एक युवक नीचे उतरा और उसने पहले इधर उधर देखा। इसके बाद बोलेरो को लेकर चला गया। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed