फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car driver dies in suspicious circumstances, four including SP leader accused of murder

संदिग्ध हालात में कार चालक की मौत, सपा नेता समेत चार पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car driver dies in suspicious circumstances, four including SP leader accused of murder
धनौरा रोड पर इब्राहिमपुर गांव के पास कार खंभे से टकराने पर सपा नेता के चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा कर हत्या का आरोप लगाते हुए सपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सपा नेता ने हादसे में मौत बताया है जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव नंगलिया मीरा सराय निवासी कपिल यादव (38) पुत्र जयपाल सिंह पांच साल से सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चौहान की कार चलाता था। कपिल के भाई ने बताया कि सात दिन से बाहर गए कपिल ने शनिवार की रात अपनी पत्नी बबली को फोन कर घर आने की बात कही थी लेकिन उसके बाद रात मे करीब 11 बजे सूचना मिली कि हादसे में कपिल यादव की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां कपिल का शव देख वे बिलख पड़े।
विज्ञापन

परिजनों ने हंगामा कर सपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। मृतक चालक के भाई दीपक के मुताबिक करीब चार महीने पहले कपिल यादव ने सपा नेता की कार चलाना छोड़ दिया था लेकिन बीते डेढ़ महीने से फिर कपिल उनकी कार चलाने लगा था। आठ-आठ दिन तक वह लगातार घर से बाहर सपा नेता के साथ ही रहता था। कपिल यादव के परिवार में पत्नी बबली के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा देहात के पुलिस इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि कपिल और हदीपुर निवासी सोविंद्र दोनों सैदपुर इमा निवासी इरफान को उसके गांव छोड़ने जा रहे थे। उनकी कार धनौरा रोड स्थित इब्राहिमपुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पेट में गहरी चोट लगने की वजह से कपिल की मौत हुई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.
चालक कपिल कार से एक व्यक्ति को सैदपुर इमा छोड़ने जा रहा था। गाड़ी तेज रफ्तार में थीं। सड़क पर भरा पानी उछलकर गाड़ी के शीशे पर आ गया। इससे चालक को कुछ नजर नहीं आया और गाड़ी खंभे से जा टकराई। इसमें चालक कपिल की मौत हो गई।
-नरेंद्र चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed