फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car collides with tree, photographer injured

Moradabad News: पेड़ से टकराई कार, फोटोग्राफर घायल

Mon, 09 Feb 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, photographer injured
बिलारी। रविवार सुबह एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुंडिया भीकम गांव निवासी फोटोग्राफर आसिफ गुल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फोटोग्राफर की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आसिफ गुल की बिलारी नगर में पुराना डाकखाना रोड पर फोटोग्राफी की दुकान है। आसिफ गुल रविवार सुबह अपने परिवार के एक सदस्य को निजी ऑल्टो कार से मुरादाबाद तक पहुंचाने गए थे। मुरादाबाद से वापस अपने गांव मुंडिया भीकम लौटते समय रविवार सुबह लगभग सवा आठ बजे जैसे ही उनकी कार मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेवरखास गांव के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस को एक अन्य वाहन ने ओवरटेक करने की कोशिश की। आसिफ गुल ने अपनी कार को दोनों वाहनों से बचाना चाहा। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में आसिफ के सिर, चेहरे और टांग में काफी चोट आई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आसिफ गुल का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed