{"_id":"58696f974f1c1b425ceee3b0","slug":"canter-accident-in-bilari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी में युवक को कैंटर ने कुचला, जाम-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी में युवक को कैंटर ने कुचला, जाम-तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी नगर में हाईवे पार करते समय केन्टर वाहन ने युवक को रौंद दिया। हादसे से गुस्साएं लोगों ने केन्टर में तोड़फोड़ कर दी और आग लगानेे का भी कोशिश की। देर रात तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
मोहल्ला महाजनान में होेली चौक निवासी आकाश कोरी (19) पुत्र अनोखे लाल कोरी रविवार को देर रात करीब पौने नौ बजे अपने पिता के साथ गांधी पार्क के पास स्थित पकौड़ी के ठेेले पर जा रहा था। मुरादाबाद-अलीगढ़ एनएच-93 को पार करते समय चंदौसी से आ रहे केन्टर वाहन ने आकाश को कुचल दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हालांकि आकाश को लेकर सीएचसी पर परिजन ले गए, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और नागरिकों की हाईवे पर भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम लग गया। भीड़ ने केन्टर के शीशे और खिड़की तोड़ दी। आग लगाने कोेशिश की तो पुलिस ने बमुश्किल रोक पाई।
विज्ञापन
कई वाहनों की तरफ भीड़ दौड़ी तोे चालक अपने वाहनों को लेकर भाग गए। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल से चालक और केन्टर को कोतवाली ले आई लेकिन नगर के गांधी पार्क पर देर रात तक जाम लगा रहने से अफरातफरी का माहौल नजर आया। वहीं वाहनों की हाईवे पर दोनों ओर से लंबी लाइनें लगी रहीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की तो सीओ से लोगों ने आरोपी चालक और केन्टर को घटना स्थल पर लाने की मांग रखी। समाचार भेजे जाने तक घटनास्थल पर लोगों का हंगामा जारी था।