फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Candle march taken out in case of death of Dalit student in Rampur

Moradabad News: रामपुर में दलित छात्र की मौत मामले में कैंडल मार्च निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in case of death of Dalit student in Rampur
मुरादाबाद। रामपुर जिले में दलित छात्र की हत्या से क्षुब्ध अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ ने डॉ. आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में जिला रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलईबड़ा गांव की घटना को लेकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दलित समाज के छात्र सुमेश की पुलिस ने निर्मम हत्या की है। इस घटना के विरोध में संगठन ने कैंडल मार्च निकाला। संघ की ओर से इस जघन्य घटना की घोर निंदा की गई। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य, भयंकर सिंह बौद्ध, नेतराम सिंह, मलखान सिंह, जयप्रकाश सिंह, एमपी सिंह रघुवीर सिंह, ओपी सागर, ऋषिपाल सिंह, जय राम सिंह, चिरोंजी लाल, डॉ. मिलिंद सेन, डॉ. नरेश कुमार, राम अवतार सिंह, मक्खन सिंह, राजू सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed