फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Candidates started campaigning on the first day by bowing their heads in temple and mosque

Moradabad News: प्रत्याशियों ने पहले दिन मंदिर और मस्जिद में सिर झुकाकर शुरू किया प्रचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Candidates started campaigning on the first day by bowing their heads in temple and mosque
मुरादाबाद। नामांकन के बाद पहले दिन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने मंदिर और मस्जिद में पूजा और सजदा कर अपने प्रचार की शुरुआत की। अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने का प्रत्याशियों ने प्रयास तेज कर दिया है। प्रत्याशियों का कहना है कि ईद के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। रोजा होने के कारण लोग धूप में निकलना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पहले दिन अपने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेने के लिए गए। प्रत्याशी की बहू प्रिया अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने विजयभान सिंह, राकेश, डॉ. शैफाली सिंह से मुलाकात की। प्रिया अग्रवाल ने ऋतु नारंग को लेकर महिलाओं की टोली के साथ गांधीनगर से प्रचार की शुरुआत कर दी हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने बताया कि नामांकन करने के बाद रात नौ बजे शहंशाह पीर की मजार पर गए थे। सुबह मस्जिद भी गए थे। इसके बाद तहसील के आसपास के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ असद मोलाई, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद सहित अन्य लोग मौजूद थे। बसपा प्रत्याशी मो. यामीन ने बताया कि उन्होंने भीमाठेर और लोधीपुर में मतदाताओं से मुलाकात की। बताया कि ईद बाद प्रचार के अभियान तेज किया जाएगा। सपा प्रत्याशी रईस उद्दीन ने मस्जिद में सिर सजदा कर प्रचार की शुरुआत की। शाम के समय भी वह मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंदन भट्ट ने बताया कि उन्होंने सुबह घर में पूजा पाठ किया। इसके बाद कचहरी में साथी अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस बीच अधिवक्ता ने उत्तराखंड से जुड़े लोगों से भी समर्थन करने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed