फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   candidates not open by congress and samajwadi party in moradabad panchayat election

दावेदारों की मारामारी या ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
candidates not open by congress and samajwadi party in moradabad panchayat election
मुरादाबाद। अब इसे दावेदारों की मारामारी कहे या फिर प्रत्याशियों का न मिलना। गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है, जबकि भाजपा को छोड़कर कोई दल अब तक जिला पंचायत सदस्य पद के सभी 39 पदों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाया है। कांग्रेस को 18, सपा को 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं।
विज्ञापन

12 अप्रैल को भाजपा ने एक बार में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सभी 39 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी। वहीं प्रमुख राजनीतिक दल सपा, बसपा और कांग्रेस दो बार में सभी सीटों पर समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाए। सपा ने 32, बसपा ने 31 और कांग्रेस ने 22 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस 18 और सपा 7 सीटों पर समर्थित उम्मीदवार अभी नहीं तय कर पाई है, जबकि गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। हालांकि दलों का दावा है कि दावेदारों की संख्या अधिक होने पर प्रत्याशी चयन करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

प्रत्याशी तय नहीं तो खाली छोड़ देंगे सीट
मुरादाबाद। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि छह सीटों पर अभी उम्मीदवार तय नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह इन सीटों पर दावेदारों की संख्या अधिक होना है। दावेदार संगठन से जुड़े लोग हैं। इसलिए प्रत्याशी चयन करने में देरी हो रही है। प्रत्याशियों के नामों पर सहमति नहीं बन पाई तो सीट फ्री छोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लोगों की भेजी है सूची
मुरादाबाद। जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद गुंबर ने कहा कि पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के सभी 37 सीटों प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। पंद्रह उम्मीदवारों के नामों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी गई है। सूची फाइनल होने पर देर रात तक समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed