{"_id":"6a55486db0db89cc750e40a5","slug":"campaign-to-save-daughters-rotary-to-administer-free-cervical-cancer-vaccines-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-946517-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बेटियों को बचाने की मुहिम, रोटरी लगाएगा मुफ्त सर्वाइकल कैंसर के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बेटियों को बचाने की मुहिम, रोटरी लगाएगा मुफ्त सर्वाइकल कैंसर के टीके
विज्ञापन
मुरादाबाद। हर मां की आंखों में एक डर होता है कि कहीं उनके बच्चे को कोई ऐसी बीमारी न हो जाए जिसका इलाज देर से मिले। इसी डर को दूर करने के लिए अब रोटरी क्लब आगे आया है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 की गवर्नर पायल गौर ने 2026-27 में कैंसर से बचाव का अभियान शुरू करने की पहल की है। उन्होंने बताया कि इसके तहत नौ से 26 साल तक की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके की दोनों डोज बिल्कुल मुफ्त दी जाएंगी।
इस मुहिम से जिले में 26 रोटरी क्लब जुड़ेंगे। पायल गौर के अनुसार अगस्त से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। सबसे पहले स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्राओं को समझाया जाएगा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय पर टीका लगवाना कितना जरूरी है। चूंकि इस अभियान में 26 वर्ष तक युवतियों को भी शामिल किया जा रहा है, इसलिए ई-रिक्शा पर पोस्टर व रिकॉर्डिड संदेश के माध्यम से लगाकर गली-मोहल्लों में भी जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके बाद स्थान चिह्नित कर शिविर लगाए जाएंगे।
00
दो हजार टीके लगाए जाएंगे
पायल गौर कहती हैं कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं का सबसे बड़ा कातिल बन गया है। लेकिन दुख की बात है कि कई परिवार पैसों के अभाव में टीका नहीं लगवा पाते। दो हजार टीके लगाए जाएंगे।