फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Called to follow the ideals of Maharishi Dayanand Saraswati

Moradabad News: महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Called to follow the ideals of Maharishi Dayanand Saraswati
मुरादाबाद। आर्य समाज बुद्धि विहार मझोला का रजत जयंती समारोह व महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को बरेली से आए विद्वान भानुप्रकाश शास्त्री के निर्देशन में पुरोहित लाल किशोर शास्त्री द्वारा प्रात:कालीन एवं सांयकालीन सत्रों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भानुप्रकाश शास्त्री ने ईश्वर भक्ति व महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और प्रेरणादायक प्रसंगों को सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि विश्व को प्रेम का, वेद का मार्ग बताकर मार्गदर्शन किया। देश में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जागृत की और स्वतंत्रता की ज्वाला को राष्ट्र में प्रज्ज्वलित किया। मानव समाज उनके उपकारों का ऋण कभी नहीं चुका सकता। अलग-अलग सत्रों में निर्मल रस्तोगी, उमेश आर्य, विनोद गुप्ता ने अध्यक्षता संपन्न की। इस दौरान ऋषिपाल यादव, रामलच्छी यादव, सूर्य प्रकाश, विजय कौशिक, संतोष गुप्ता, राजेश नारंग, जय सिंह प्रभु, पूनम चौहान, अतुल कुमार, मनोज कुमार वाधवा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed