फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Called several times...electrical engineers did not pick up the phone.

Moradabad News: कई दफा मिलाया....बिजली इंजीनियरों ने फोन ही नहीं उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Called several times...electrical engineers did not pick up the phone.
मुरादाबाद। बिजली गुल थी। गर्मी फुल थी। शहर भर से शिकायतें आ रहीं थीं कि बिजली अफसर रात को फोन नहीं उठाते। अगर कोई फॉल्ट हो जाए तो किसे सूचना दी जाए। महानगरवासियों की इन्हीं शिकायतों को परखने के लिए जब अमर उजाला की टीम ने रात को नौ बजे से बारह बजे के दरम्यान फोन मिलाए तो चार जेई, दो सहायक अभियंता और एक एक्सईएन ने फोन नहीं उठाया। इतना ही नहीं किसी ने मिस कॉल देखकर वापस फोन भी नहीं किया। जबकि चीफ इंजीनियर एके चौरसिया ने पहली ही रिंग पर फोन उठा लिया।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला की टीम ने एमडीए, दिल्ली रोड, टीपी नगर, आवास विकास, दीनबंधुपुरम की सप्लाई संबंधी जिम्मेदारी संभालने वाले सहायक अभियंता संजय शर्मा को फोन किया तो उनका कॉल रिसीव नहीं हुआ। वेव ग्रीन, टाउनहॉल, टीडीआई सिटी, शिवपुरी, जीआईसी, कटघर, पीतलबस्ती गुलाबबाड़ी आदि क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार का सीयूजी नंबर भी नहीं उठा। इसी तरह चार अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता विकासदीप ने भी फोन नहीं उठाया। मुख्य अभियंता ने कहा कि यदि कोई अधिकारी फोन न उठाए तो उपभोक्ता उनके कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन्होंने नहीं उठाया फोन
अधिकारी का पद - सीयूजी नंबर - कॉल करने का समय
जेई दिल्ली रोड - 9193300214 - रात 11:44 बजे
जेई टाउनहॉल - 9193300233 - रात 11:32 बजे
जेई मझोला - 9193300316 - रात 11:28 बजे
जेई कांशीरामनगर - 9412697942 - रात 12 बजे
सहायक अभियंता - 9193300235 - रात 11:24 बजे
सहायक अभियंता - 9193300210 - रात 11:26 बजे
अधिशासी अभियंता - 9193300202 - रात 9:05 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed