फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Called in-laws for settlement, gave triple talaq on video call from Mumbai

समझौते के लिए ससुराल में बुलाया, मुंबई से वीडियो कॉल पर दे दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Called in-laws for settlement, gave triple talaq on video call from Mumbai
मायके में रह रही विवाहिता को ससुराल में समझौते के लिए बुलाकर पति ने मुंबई से वीडियो कॉल कर तीन तलाक दे दिया। इससे पहले विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुंबई में बैठे पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नौगावां सादात के मोहल्ला बगला निवासी रूबी फात्मा की शादी छह साल पहले मोहल्ला बगीची में रहने वाले सैयद हैदर के साथ हुई थी। रूबी फात्मा का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लिहाजा उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। विवाद के चलते रूबी अपने मायके में रहती है। जबकि उसका पति सैयद हैदर मुंबई में रहता है। रूबी का आरोप है कि पति सैयद हैदर ने वहां दूसरी शादी कर ली है। ससुराल वालों ने रूबी को समझौता कराने के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान वीडियो काल कर पति ने रूबी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed