UP: घर बुलाकर युवती के साथ किया गंदा काम... फिर पांच सात तक ब्लैकमेल, परेशान होकर पीड़िता ने काट ली हाथ की नस
नागफनी थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म कर युवक ने उसका वीडियो बना लिया और पांच साल तक ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विस्तार
नागफनी थाना क्षेत्र में युवक ने बहाने से एक युवती को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती को पांच साल तक ब्लैकमेल किया। युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया।
परेशान युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नागफनी के दीवान का बाजार मोतीबाग निवासी फैजान ने करीब पांच साल पहले उसकी बहन को बहाने से अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। युवती ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी की मां और भाई शादाब ने आश्वासन दिया है कि फैजान उससे ही शादी करेगा। आरोप है कि फैजान ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
इससे परेशान होकर युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसकी मां और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
तमंचे के बल पर युवती को अगवा कर कराए हस्ताक्षर
सिविल लाइंस थाने में भगतपुर क्षेत्र के एक युवक, उसके परिवार व रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है। भगतपुर क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने भगतपुर के उधोपुरा पश्चिम निवासी बंटी, उसके भाई अंकुल, बहन सोनिया व शिवा, मां आाशा, फिरोजपुर निवासी लल्लू, दिव्यांग वर्मा व संक्षप्त गौतम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
ग्रामीण ने बताया कि आरोपी बंटी उसकी बेटी के साथ लंबे समय से छेड़खानी कर रहा है। 18 जून को उसकी बेटी जिला अस्पताल में दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी आ गए और तमंचा दिखाकर उसकी बेटी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को कचहरी में ले गए और कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए।
जिसमें दिखा दिया कि उसकी बेटी ने बंटी के साथ शादी कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।