फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to spread the achievements of Modi government to the people

Moradabad News: मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Call to spread the achievements of Modi government to the people
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा लोकसभा संचालन समिति की हुई बैठक में चार फरवरी से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान का शुभारंभ किए जाने की जानकारी दी गई साथ ही अभियान की सफलता के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया। पार्टी कार्यालय पर हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि क्लस्टर प्रभारी जसवंत सिंह सैनी (राज्य मंत्री) रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा व मुख्य अतिथि का पटका डालकर स्वागत किया गया। सैनी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चार फरवरी से राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर जुटना होगा। मोदी सरकार की उपलब्धियां को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करना है। 25 जनवरी से 27 जनवरी तक सभी मंडलों की बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ना है।
विज्ञापन

25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव मतदाता अभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं से संवाद करेंगे। जिसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा लोकसभा मुरादाबाद के अंतर्गत आने वाली विधानसभा में एलईडी लगाकर सम्मेलन किया जाएगा। मंडल स्तर पर गांव चलो अभियान की कार्यशाला, पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन, बूथ का सम्मेलन, बूथ शक्ति करण अभियान, पन्ना प्रमुखों की बैठक नमो एवं सरल एप का शिविर लगाया जाएगा। बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मोदी सरकार के कार्य को लेकर गांव-गांव तक जाएंगे। जिसको लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी एवं प्रवासियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लोकसभा प्रभारी अशोक पाल, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, महानगर महामंत्री दिनेश शीरस्वाल, चौधरी हुकम सिंह, आचार्य नरेंद्र कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, रचित गुप्ता, राजीव गुप्ता, आदेश चौधरी, चकित चौधरी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed