Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to observe the 29 rules on the 542nd founding anniversary of the Bishnoi faith

Moradabad News: बिश्नोई धर्म के 542वें स्थापना दिवस पर 29 नियमों के पालन का आह्वान

Tue, 03 Nov 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Call to observe the 29 rules on the 542nd founding anniversary of the Bishnoi faith
कांठ। बिश्नोई धर्म के 542वें स्थापना दिवस पर सोमवार को नगर और क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान धर्म के संस्थापक गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के बताए 29 नियमों का पालन करने, बुरी आदतों से दूर रहने और बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन




कांठ नगर स्थित ब्रह्मलीन स्वामी चंद्रप्रकाश जी की तपोस्थली श्री जम्भेश्वर मंदिर भूड़ टीबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संतों ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर जी महाराज आठ सिद्धियों के प्राप्तकर्ता थे। उन्होंने समाज को युक्ति और मोक्ष का मार्ग दिखाया। उनके बताए सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। कहा कि समाज की नींव मातृशक्ति है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने और उन्हें शिक्षित बनाने में माताओं की अहम भूमिका होती है। समाज में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करने और सामाजिक हितों के लिए एकजुट रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के 29 नियमों की जानकारी देते हुए उनके पालन का आह्वान किया गया। साथ ही जीव रक्षा, गोसेवा, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, समाज को सशक्त बनाने और कुरीतियों को दूर करने पर विचार रखे गए। वक्ताओं ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को भी जरूरी बताया। मंदिर के महंत संत स्वामी ऋषिदानंद महाराज, संत राजूराम, शरणानंद महाराज, योगानंद महाराज, संत स्वामी अशोकानंद महाराज, गन्ना समिति अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, सीपी सिंह बिश्नोई, अभिषेक बिश्नोई, रामकुमार सिंह, जयकुमार सिंह, नीरज बिश्नोई एनवाईसी, अंकित कुमार, धर्मवीर सिंह, महावीर सिंह, अचल कुमार, मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई, अजल कुमार, मुनिराज सिंह, ओमकार सिंह, अशोक कुमार बिश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


542वें बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से पहले सोमवार की सुबह संतों ने ब्रह्मलीन स्वामी चंद्रप्रकाश जी की तपोस्थली श्री जम्भेश्वर मंदिर भूड़ टीबा आश्रम पर मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। जिसमें क्षेत्र व दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और बिश्नोई समाज के लोगों ने आहुतियां देकर धर्मलाभ प्राप्त किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। संतों ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण को बचाए रखने के लिए यज्ञ करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed