फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to honor teachers and become a source of inspiration for children

Moradabad News: शिक्षकों का सम्मान, बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Call to honor teachers and become a source of inspiration for children
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर पंचायत भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह में मुरादाबाद से बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका सुनीता रानी एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के डॉ. अनुज अग्रवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करते हुए सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान एवं जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जिले के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के 20 एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी गोपाल अंजान, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चों में सीखने की जिज्ञासा और पढ़ने की आदत विकसित करने पर विशेष ध्यान दें।
एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. सचिन शुक्ला, डॉ. हरनंदन प्रसाद, धवल दीक्षित, राजेश चतुर्वेदी, वेगीश गोयल, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed