फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call my sister and tell her - I'm dying... Hang from a tree and give

Moradabad News: बहन को कॉल कर कहा- मरने जा रहा हूं... पेड़ से लटक कर दे दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Call my sister and tell her - I'm dying... Hang from a tree and give
भगतपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के सिरसवां हरचंद गांव में सोमवार की रात 23 वर्षीय युवक योगेंद्र ने आम के बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने कुछ देर पहले ही अपनी बहन सपना को कॉल कर कहा कि वह मरने जा रहा है। बहन की सूचना पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे तो उसका शव चादर के सहारे पेड़ से लटका मिला। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भगतपुर के सिरसवां हरचंद निवासी हरपाल सिंह का इकलौता बेटा योगेंद्र मथुरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। करीब 15 दिन पहले मथुरा से अपने घर आ गया था। हरपाल की दो बेटियां शिवा और सपना हैं। दोनों की शादी हो चुकी है जबकि योगेश अविवाहित था। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे योगेश ने अपनी छोटी बहन सपना को फोन कर कहा कि वह मरने जा रहा है। यह सुनते ही बहन के होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी अपने पिता व अन्य परिजन को दी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद आम के बाग में उसका शव चादर के सहारे पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर भगतपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। परिजनों का कहना है कि योगेंद्र ने आत्महत्या क्यों की इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिजन भी आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। उसने आत्महत्या करने से पहले अपनी बहन से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed