Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cages empty, leopards free, and people confined to their homes.

Moradabad News: पिंजरे खाली, तेंदुए आजाद और लोग घरों में कैद

Mon, 16 Nov 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cages empty, leopards free, and people confined to their homes.
कांठ (मुरादाबाद)। गन्ने की फसल की कटाई शुरू होते ही क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुओं की आहट बढ़ गई है। पिछले करीब दो सप्ताह में कई गांवों में तेंदुए आबादी तक पहुंच गए। वन विभाग ने चार स्थानों पर पिंजरे भी लगाए लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। तेंदुए क्षेत्र में आजाद घूम रहे हैं और लोग दहशत में घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन


पट्टी मौढ़ा में शुक्रवार रात कांठ-करनपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित ऋषिबाल महाविद्यालय की दीवार पर तेंदुआ बैठा देखा गया था। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जानकारी होने पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर यहां पर पिंजरा लगाया था। दूसरी ओर सबदलपुर बाड़ीवाला में बार-बार तेंदुआ दिखाई देने के बाद शुक्रवार को पिंजरा लगाया गया। इससे पहले रामसराय भंकरी और छजलैट के समंदपुर में भी तेंदुओं की चहलकदमी को देखते हुए पिंजरे लगाए गए लेकिन अभी तक चारों स्थानों पर लगे पिंजरे खाली हैं। ऐसे में किसान खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। साथ ही दिन ढलते ही घरों में कैद हो जाते हैं।
विज्ञापन

किसान बोले...
आए दिन कहीं न कहीं तेंदुआ दिखता ही रहता है। खेतों पर अकेले जाने में खतरा रहता है। अब गन्ने की कटाई और छिलाई का कार्य शुरू हुआ है। पहले से ही कई-कई किसान एकत्र होकर खेतों पर काम करने जाते हैं। गन्ने की छिलाई के दौरान भी सतर्कता बरती जा रही है। -राहुल चौधरी, बैरमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के आसपास और जंगल में तेंदुए अक्सर दिखाई देते हैं। अब गन्ने की छिलाई का कार्य भी शुरू हो गया है। खेतों पर जाते हुए तेंदुए का डर रहता है। ग्रामीण कृषि कार्य के लिए समूह में जाने के साथ सतर्कता बरतते हैं। शाम को जल्द ही घर चले जाते हैं। -परम सिंह, ढाकी
इस समय खेतों में गन्ने की छिलाई कर कार्य चल रहा है लेकिन जंगल में तेंदुओं की मौजूदगी होने से किसानों में डर है। खेतों पर अकेले जाने और कृषि कार्य करते वक्त डर रहता है। समूह के रूप में किसान खेतों पर जाते हैं। सतर्कता बरती जा रही है। -सियाराम बिश्नोई, महमूदपुर माफी
गांव के ज्यादातर किसानों के खेत खादर क्षेत्र में हैं। ज्यादातर तेंदुओं की मौजूदगी इसी क्षेत्र में रहती है। किसानों को इस समय गन्ने के सीजन में खेतों पर काम करने में पूरा खतरा है। वन विभाग पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़कर लोगों को निजात दिलाए। -रामकला सिंह, बेगमपुर

वर्जन
तेंदुओं को पकड़ने के लिए वर्तमान में चार स्थानों पर पिंजरे लगाए हुए हैं। किसानों से अपील की है कि वह खेतों में काम करते हुए पूरी सावधानी बरतें। अकेले न जाकर समूह के रूप में खेतों पर जाएं। क्षेत्र में भ्रमण कर लगातार ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं, बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। -पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर वन विभाग, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed