फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cage set up to catch the leopard, combing started

Moradabad News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा, कांबिंग शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cage set up to catch the leopard, combing started
गांव सैदपुर जसकोली में पेड़ पर लगाया गया कैमरा। संवाद - फोटो : samvad
असमोली। असमोली क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली में तेंदुए देखे जाने के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगवाया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को मुरादाबाद क्षेत्र के वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक रमेश कुमार और डीएफओ प्रीति यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। शुक्रवार को वन विभाग ने जिस जगह तेंदुआ देखा गया था, वहां पर पिंजरे को लगवाया ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। साथ ही निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही मुरादाबाद क्षेत्र के वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक ने दो टीमों का गठन कर दिया है। इसमें चार-चार कर्मचारियों को शामिल करके तैनात किया गया है। एक टीम की जिम्मेदारी दिन की और दूसरी की रात में तय की गई है।
विज्ञापन

वन दरोगा मोहित कुमार यादव ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लगाता निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अकेले खेतों पर जाने से मना किया गया है। बच्चों को खेतों पर नहीं जाने देने के लिए भी हिदायत दी है। इस दौरान डिप्टी रेंजर मनीष कुमार, वनरक्षक आशुतोष देवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000
ग्रामीणों में दहशत, खेतों पर नहीं जा रहे
तेंदुए की हलचल ग्रामीण इलाके में दिख रही है। इसकी जानकारी वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को भी दे दी है। इसलिए अब ग्रामीणों में दहशत है। खेतों पर भी अकेले नहीं जा रहे हैं। क्योंकि तेंदुआ है और उसकी हलचल भी दिख रही है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ अमरोहा और बिजनौर के वन क्षेत्र की ओर जा सकता है। हालांकि पांच दिन से उसकी गतिविधि सैदपुर जसकोली और आसपास के गांवों में ही देखी गई है। इस पर वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।

गांव सैदपुर जसकोली में पेड़ पर लगाया गया कैमरा। संवाद

गांव सैदपुर जसकोली में पेड़ पर लगाया गया कैमरा। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed