फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cage moved from Pachokra to Rampura to catch the leopard.

Moradabad News: तेंदुआ पकड़ने के लिए पचोकरा से हटाकर रम्पुरा में लगाया पिंजरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Cage moved from Pachokra to Rampura to catch the leopard.
कांठ। क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत बरकरार है। छजलैट के रामनगर उर्फ रम्पुरा में बार-बार तेंदुओं की गतिविधि को देखते हुए वन विभाग ने बुधवार की शाम क्षेत्र के गांव पचोकरा में लगे पिंजरे को हटाकर रम्पुरा में लगाया है। क्षेत्र में आठ स्थानों पर पिंजरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कांठ तहसील क्षेत्र में तेंदुओं की अधिक संख्या होने के कारण वन विभाग ने क्षेत्र को तेंदुआ बाहुल्य घोषित किया हुआ है। छह महीने में कांठ और छजलैट क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों में अब तक 13-14 लोग घायल भी हो चुके हैं। वहीं वन विभाग की टीम विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू कर अब तक 14 तेंदुओं को पकड़ भी चुकी है। लेकिन इसके बाद भी लगातार क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधि दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले छजलैट के रामनगर उर्फ रम्पुरा में तेंदुआ तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका और उनके भाई संजीव कुमार के नलकूप पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया था। इसके बाद यहीं पर तेंदुआ गोशाला के पास भी दिखाई दिया था। ग्रामीणों के अनुसार बार-बार तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर उन्होंने वन विभाग ने पिंजरा लगवाने की मांग की थी। जिस पर बुधवार की शाम विभाग ने पचोकरा से हटाकर रम्पुरा में पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इसके अलावा दयानाथपुर, दरियापुर, भरतपुर, रामसराय भंकरी, सीमला, पाठंगी और अहमदपुर निंगू नंगला में भी पिंजरे लगे हुए हैं। जिनकी प्रतिदिन निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर वह सतर्क रहें और खेतों या जंगलों में अकेले न जाएं। साथ ही लगे हुए पिंजरों से कोई भी छेड़खानी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed