फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cag inspection not start after four days of derailment

चार दिन बाद भी नहीं शुरू हुई सीएजी की जांच

Thu, 20 Apr 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
cag inspection not start after four days of derailment
निरीक्षण - फोटो : amar ujala
रामपुर रेल हादसे के चार दिन बाद भी सीएजी कमेटी की जांच शुरू नहीं हो सकी है। सोमवार को जीएम नार्दर्न रेलवे ने हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय सीएजी कमेटी गठित की है। लेकिन अभी तक जांच करने नहीं आई। जबकि दस दिन जांच रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन


हादसे के दिन रामपुर पहुंचे जीएम नार्दर्न रेलवे आरके कुलश्रेष्ठ ने घटना की जांच सीएजी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन ग्रेड) कमेटी कराने की घोषणा की थी। दो दिन बाद सोमवार को जीएम नार्दर्न रेलवे ने एडीआरएम सहित चार अफसरों को कमेटी गठित की।
विज्ञापन


कमेटी में हेडक्वार्टर के चीफ ट्रैक इंजीनियर, चीफ रोलिंग स्टाक इंजीनियर कोचिंग, डिप्टी चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर (आरपीएफ) और एडीआरएम मुरादाबाद को शामिल किया गया। लेकिन सीएजी की जांच अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। न कमेटी सदस्य और नहीं अध्यक्ष। जबकि दस दिन में जांच पूरी करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल फ्रैक्चर का ब्योरा जुटाएगी जीआरपी, रेलवे से मांगा रिकार्ड


रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराने के बाद जांच में जुटी जीआरपी की नजर पुराने रेल फ्रैक्चर पर है। जीआरपी पिछले छह महीने में रेल मंडल में हुए रेल फ्रैक्चर का ब्योरा जुटाएगी। साथ ही रेलवे से सुरक्षा और संरक्षा संबंधित रिकार्ड मांगा है। ब्योरा जुटाने के बाद जीआरपी आगे की कार्रवाई करेगी। 

रेल मंडल में आए दिन पटरी चटकने का मामला सामने आ रहा है। कई बार ट्रेनों के गुजरने के बाद रेल फ्रैक्चर पकड़ आता है। रामपुर रेल हादसे के बाद जीआरपी ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया है। जीआरपी रेल फ्रैक्चर का ब्योरा जुटा रही है। जीआरपी थानावार छह महीने के भीतर हुए रेल फ्रैक्चर डाटा कलेक्ट कर रही है।


इसके बाद जीआरपी रेलवे से रेल फ्रैक्चर के बाद हुई कार्रवाई का ब्योरा मांगेगी। इसके अलावा जीआरपी ने रेलवे से संरक्षा संबंधित रिकार्ड मांगा है। इसमें पीडब्लयूवाई का रजिस्टर, पटरियों के मरम्मत की कार्रवाई सहित अन्य रिकार्ड मांगे गए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर अयूब हसन ने बताया कि रेल फ्रैक्चर का ब्योरा जुटाया जा रहा है। साथ ही रेलवे से सेफ्टी से जुड़े रिकार्ड मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed